डाॅ लाभ लिखित पुस्तक “प्रेम-वियोग” लोकार्पित।

100


कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार संध्या को साहित्यकार प्रो हरिनारायण सिंह हरि की अध्यक्षता में आयोजित मई मासीय कविगोष्ठी के मौके पर उपस्थित दर्जनों कवि-कवयित्रियों के कर-कमलों द्वारा प्रसिद्ध शिक्षाविद डाॅ परमानन्द लाभ की नव प्रकाशित पुस्तक “प्रेम-वियोग” का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि चर्चित कवि चांद मुसाफ़िर थे, जबकि संचालन नामी-गिरामी गजलकार प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। वयोवृद्ध साहित्यसेवी शिवेंद्र कुमार पांडेय के अभिवाकत्व में प्रमुख रुप से कविता पढ़ने वाले कवियों में विष्णु केडिया , राजकुमार राय, रामाश्रय राय, डाॅ रामसूरत प्रियदर्शी, अशोक कुमार वर्मा, अशोक कुमार सिन्हा , रामलखन राय,रंजनालता, दीपक कुमार, अरुण कुमार मालपुरी, नरेंद्र कुमार त्यागी सहित दर्जनो कवि मुख्य थे। धन्यवादज्ञापन शिवेंद्र कुमार पांडेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here