भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक मे पार्टी को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

231

बगैर मूलभूत सुविधा के नप द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूली का विरोध करेगी माले

शाखाओं की नियमित बैठक करने, पार्टी पत्रिका “लोकयुद्द” का पाठक बढ़ाने का निर्णय

कामकाज के क्षेत्रों में बूथ कमिटी का गठन करेगी माले

11 जुलाई को मोतीपुर कालीस्थान परिसर में सब्जी उत्पादक किसानों का सम्मेलन होगा

ताजपुर/समस्तीपुर

         भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक मोतीपुर बंगली के पास नगर परिषद के वार्ड-25 में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने की।

प्रखण्ड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, शंकर महतो, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मुंशीलाल राय, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, बासुदेव राय, ललन दास, मो० सब्बीर, मासूम अहमद, प्रभात रंजन गुप्ता ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया।
भाकपा माले को मजबूत बनाने को ले शाखाओं की नियमित बैठक करने, पार्टी एवं लोकयुद्द सदस्यता बढ़ाने, महिला संगठन ऐपवा के सदस्यता अभियान में तेजी लाने, 28 जुलाई को दिवंगत पूर्व महासचिव का० चारु मजुमदार का शहादत दिवस मनाने समेत विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट- खसोट एवं बगैर मूलभूत सुविधा के नगर परिषद द्वारा अत्यधिक हाल्डिंग टैक्स वसूली, जलजमाव, जलापूर्ति, बिजली संकट के खिलाफ आंदोलन चलाने, 11 जुलाई को मोतीपुर कालीस्थान परिसर में सब्जी उत्पादक किसानों का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखण्ड सचिव ने कहा कि भाजपा के उन्मादी देशबेचू राजनीति के खिलाफ विपक्ष की बढ़ती एकता से मोदी-शाह दरबार की कुर्सियां डोलने लगी है। बिहार भाजपा झूठ के बाद अब अनाप-सनाप की खेती कर रही है। भाजपा उन्माद- उत्पात की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।
आगे उन्होंने कहा कि मनरेगा में लूट और राशन में अनियमितता को लेकर भाकपा माले मुखर रही है। ताजपुर प्रखंड में राशन,आंगनवाड़ी, मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। गांव-गांव जाकर कितने महीने का राशन मिला है और कितने मजदूरों को मनरेगा में काम मिला है, इसका जमीनी सर्वे किया जायेगा।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत वाम लोकतांत्रिक समूहों से भाकपा-माले जिला कार्यालय निर्माण में सहयोग की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here