कोचिंग संस्थान पर वर्ष 1886 में शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

13

“मजदूर दिवस ” के अवसर पर समस्तीपुर शहर के एक कोचिंग संस्थान पर वर्ष 1886 में शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उन्हें याद किया गया l समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 10 मजदूरों को माला, वस्त्र तथा मिठाई देकर उन्हें सम्मानित किया गया l इस अवसर पर “मजदूर दिवस का महत्व” विषयक “विचार-गोष्ठी” भी आयोजित की गई l अध्यक्षता समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, संचालन सह संयोजक मनोज कुमार राय तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला राजद महासचिव मोo परवेज आलम ने की l अपने संबोधन के क्रम में बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ मनाने का उद्देश्य है मई 1886 को शिकागो के हैय मार्केट में हुए बम धमाके में मरे हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि देना और उस नारे – ” दुनिया के मजदूरों एक हों” को साकार करना जो सभी मजदूरों को एक सूत्र में बाँधती है | किसी भी देश व समाज के निर्माण में मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान होता है | विचार-गोष्ठी को समस्तीपुर विकास मंच के संयोजक सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, वरीय नेता जयशंकर ठाकुर, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, समस्तीपुर विकास मंच के सह संयोजक मनोज कुमार राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, वरीय नेता सुरेश राय, राजद सचिव मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, जयलाल राय, ज्योतिष महतो, जिला महासचिव राकेश कुशवाहा, युवा राजद उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू, राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू, प्रखंड सचिव राकेश कुमार चिंटू, प्रकाश कुमार, मोo आसिफ इकबाल, जिला महासचिव राकेश कुमार पाण्डेय, डाo रामपुकार कुशवाहा, मोo अमरोज आदि मौजूद थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here