अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा गांव में ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रहे एक प्राइवेट शिक्षक को कुछ लोगों ने चाकू से हमला करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से जख्मी प्राइवेट शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्राइवेट शिक्षक की पहचान मोहम्मद इकबाल के पुत्र मोहम्मद अशरफ हुसैन के रूप में की गई है।




















































