राजनगर-रामपट्टी सड़क उचक्को की गिरफ्त में

310


राजनगर (मधुबनी )राजनगर से रामपट्टी जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग चोरी और झपट्टा मार के लिए फेमस होते रहा है!इसी क्रम में राजनगर सिमरी हाट के पास एक बैठक सिमरी और सतघारा पंचायत के समाज सेवियों द्वारा किया गया!जिसमें शक तथा आरोपित तीन झपटमार तथा चोर को समाज द्वारा कान पकड़कर उठ बैठ कराने के उपरांत छोड़ दिया गया!इसी क्रम में पिपरौलीया गांव के निकट संध्या लगभग सात बजे बाईक सवार से झपट्टा मार ने मोबाइल छीनकर भाग रहें दो उच्चके मौके पर ही पकड़ा गए एवं एक उच्चका मोटर साईकिल सहित फरार हो गया!26 वर्षीय सतीश कुमार सिंह शिकारपुर, खाडिया -मठीया गांव निवासी पश्चिम चम्पारण जिले के पान मशाला का कारोबारी है!वे अपने व्यवसायिक कामों को निपटाकर राजनगर -रामपट्टी मुख्य सड़क होकर सकरी की ओर जा रहें थे!
रास्ते में अचानक मोबाइल पर फोन आ जाने के कारण वे पिपरौलिया गांव के निकट सड़क किनारे बाईक खड़ी कर बात करने लगे इसी दौरान पीछे से बाईक सवार तीन उच्चकों ने उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे!भागने के क्रम में अचानक उच्चकों के बाईक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों उच्चके सड़क पर गिर गए!सतीश कुमार सिंह द्वारा चिल्लाने तथा शोर मचाने पर कुछ लोग वहाँ इक्क्ठा हो गए और लोगों ने मौके पर दो उच्चक्को को मौके पर ही पकड़ लिया!तीसरा उचक्का बाईक लेकर फरार हो गया!थाना अध्यक्ष अरविन्द कुमार का कहना है की गिरफ्तार किये गए उच्चक्को में राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रियासत टोला निवासी 20वर्षीय मो. ओसामा और दूसरा 20वर्षीय चांद टोला सिमरी निवासी मो. राजा है!दोनों उच्चक्को को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है और एक की तलाश जारी है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here