ग्रीष्मावकाश में म वि बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने नवाचार कर ऑनलाइन क्लास की शुरुआत की।

62

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में ग्रीष्मावकाश के दौरान छात्र-छात्राओं के समय का सदुपयोग करने हेतु प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा नवाचार कर ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई। जिसकी शुरुआत उन्होंने सोमवार को गूगल मीट के द्वारा किया।कार्यक्रम का संयोजन सहगल फाउंडेशन के कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार राय ने किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय खुली रहने पर बच्चे डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर संचालित कर सीखते थे,ग्रीष्मावकाश में इस तरह के क्लास को मोबाइल के माध्यमसे सिखाया जा रहा है।इसके तहत कंप्यूटर क्या है, आज के जीवन में कंप्यूटर किस तरह उपयोगी है, कंप्यूटर के कितने भाग हैं, सॉफ्टवेयर हार्डवेयर क्या है, इसके कितने भाग हैं,आदि के बारे में स्क्रीन पर बताया गया।विद्यालय में नियमित संचालित पाठ्यक्रम” डिजिटल जागरूकता जोड़े गांव को दुनिया से” के सभी पहलुओं को 20 जून तक बच्चों को समझाया जाएगा। ग्रामीण परिवेश में अवस्थित रूप नारायणपुर बेला पंचायत से पंचायत के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का यह प्रथम अवसर मिला है, जिससे बच्चों एवं उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here