संजू देवी एवं नागेंद्र दास को बनाया गया क्रियाशील सदस्य

367

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीमती संजू देवी के द्वारा पचास लोगों को पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाये जाने पर उन्हें पार्टी के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता एवं प्रखंड महासचिव गौतम कुमार के मौजूदगी में संजू देवी एवं नागेंद्र दास को प्राथमिक सदस्य से क्रियाशील सदस्य बनाया गया। पार्टी के प्रति उनकी लगन एवं जागरूकता को लेकर पार्टी के प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा कहा है कि संजू देवी की पार्टी के प्रति ईमानदारी और लगन पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के एक संदेश है। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here