समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कल्याणपुर कलाजार परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

503

समस्तीपुर:
कल्याणपुर प्रखंड के कालाजार परिसर में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक चुनावी प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में समूह को नीतीश शासन काल में काफी मजबूती मिली है जो महिला सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण है सड़क पुलिया नल जल विद्युत गांव गांव तक घर-घर तक पहुंचाई गई है स्वयं सहायता समूह जिविका दीदी के नाम से प्रचलित है जो बिहार में एक करोड़ 31 लाख जीविका दीदी है शौचालय का कार्य मदरसा को सरकार ने ले ली उनके शिक्षकों को बिहार सरकार का शिक्षक बना दिया गया इंटर पास प्रथम श्रेणी की लड़कियों को 25000 बी ए
पास को 50000 , कब्रिस्तान की घेराबंदी स्वास्थ्य केंद्र में 11000 मैरिज देखी जाती है जो पूर्व में 30 से 40% प्रतिमा 30 से 40 प्रति माह थी सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की सभा को बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, डॉक्टर अशोक चौधरी ,राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर ,महिला आयोग की अध्यक्ष अश्वमेघ देवी ,एन डी ए प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने किया । फूलों की माला से मुख्यमंत्री का स्वागत प्रभात कुमार सिंह के द्वारा किया गया । सभा को भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा मुकेश सिंह , जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, अशोक कुमार पप्पू, संगम कुमार गौतम कुमार भाजपा के विधायक वीरेंद्र पासवान पूर्व विधायक मंजू कुमारी जदयू नेत्री शकुंतला वर्मा लोजपा के सुन्देश्चर राम, केसरी मेहता ,दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विजय शंकर ठाकुर, शिव शंकर ठाकुर, पूर्व मुखिया विजय शर्मा आदि नेताओं ने संबोधित किया। वही उपस्थित लोगों को हेलीकॉप्टर छाप पर मोहर लगाकर शांभवी चौधरी को भारी से भारी मतो से लोकसभा भेजने का हाथ उठाकर संकल्प दिलाया, मुख्यमंत्री श्री कुमार ने शांभवी चौधरी को माला पहनाया आशीर्वाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here