कल्याणपुर पैक्स भवन पर भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक।

585

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर/कल्याणपुर पैक्स भवन पर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें भाकपा माले की जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत दिनांक 16.07.2021को राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति के खिलाफ पूसा मे शांतिपूर्ण जुलूस, प्रदर्शन एवं सभा में शामिल होने के लिये निर्णय लिए गए जिसमें हजारों की भागीदारी सुनिश्चित की गई एवं दिनांक 26.07.2021 को कल्याणपुर प्रखंड पर अस्पताल,मनरेगा,बाल विकास परियोजना,प्रधानमंत्री आवास,जन वितरण सहित प्रखंड व अंचल मे कुव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं पिछले वर्ष बाढ़ के नाम फर्जी सामुदायिक किचेन के नाम पर करोड़ों की अवैध भुगतान एवं पुलिस-अपराधी गठजोड़ के खिलाफ प्रखंड परिसर मे शांतिपूर्ण धरना का निर्णय लिया गया।इस बैठक मे महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रंजीत राम,सुखलाल यादव,लालो राम, शिवनाथ महतो,राजू पासवान सहित सभी सदस्य उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here