अखंड ज्योति अस्पताल में फुलहारा के अधेर की ऑपरेशन से मौत।

44

समस्तीपुर : कल्याणपुर चौक स्थित अस्पताल की शाखा को घेरा पुलिस आई चली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष का समझौता रुपए के बल पर हो गया । फोटो संवाद सहयोगी जागरण कल्याणपुर स्थानीय कल्याणपुर चौक से गुजरने वाली मुख्य सड़क के किनारे अवस्थिति अखंड ज्योति अस्पताल के के समीप मुख्य सड़क पर काफी संख्या में फुलहारा गांव के एक अधेर की ऑपरेशन के दौरान मौत होने को लेकर नारेबाजी के साथ सड़क जाम करते हुए अस्पताल के कर्मियों को ललकारा। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गांव के ही वार्ड नंबर 1 के नरेश कापर के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल के कर्मी ऑपरेशन के नाम पर मृतक को बहला फुसला कर ऑपरेशन करवाने ले गए कल्याणपुर स्थित शाखा में ऑपरेशन नहीं हुआ। दलसिंहसराय शाखा में ऑपरेशन हुआ जहां उनकी मौत हो गई। गुरुवार को जब शब कल्याणपुर पहुंची तो ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए अगल-बगल के भी लोग आक्रोशित होकर उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे थे। अधिकतर लोगों का कहना है कि ऐसे ऐसे अस्पतालों की पारदर्शिता पूर्वक जांच होनी चाहिए। बिना मानक के प्रखंड क्षेत्र में कई मौत के कुएं ,अस्पताल के नाम पर खुले हुए हैं। यहां दलालों के द्वारा मरीज को भर्ती कराया जाता है लूट खसोट किया जाता है। पुलिस का कहना है कि बिना आवेदन के हम कैसे कार्रवाई करें। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने बताया कि हमें भी सूचना मिली है उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा। इधर स्थानीयये अस्पताल की देखरेख करने वाले दीपक गुप्ता ने बताया कि अखंड ज्योति का यह अस्पताल एक एनजीओ का अंग है इसकी मुख्य शाखा दलसिंह सराय है यहां आंख संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाता है। मृतक हार्ट अटैक से मारा है। यही दूसरी ओर ग्रामीण प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि हार्ट अटैक आदि से नहीं मारा है यदि मारता तो पोस्टमार्टम कराया जाता बचने के लिए संस्था झूठ बोल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here