मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्राइवेट संवेदक द्वारा नियंत्रित सर्वर रूम में आग की घटना।

22

आग पर तत्काल पाया गया काबू

किसी भी जनहानि की कोई घटना नहीं

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन (MFP) के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर स्थित एक प्राइवेट संवेदक द्वारा नियंत्रित सर्वर रूम में आज प्रातः आग लगने की घटना को रेलवे प्रशासन की तत्परता एवं समन्वित प्रयासों से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

प्रातः लगभग 06:00 बजे धुआँ देखे जाने के बाद RPF एवं रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र 25 मिनट के भीतर, लगभग 06:25 बजे, आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा स्थिति को शीघ्र सामान्य कर लिया गया।

रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की, जिसमें कुछ तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी अनियमितताएँ पाई गईं। इन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

रेलवे द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कदम:

  1. संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ।
  2. स्टेशन एवं कोचिंग कॉम्प्लेक्स का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट शुरू।
  3. सभी विद्युत प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच हेतु विशेष अभियान प्रारंभ।
  4. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी।

समस्तीपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here