बेगूसराय जिला के बखरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामाजिक जीवन को गति देने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले केशरी धर्मशाला परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री केसरवानी वैश्य सभा बखरी के अध्यक्ष दिलीप कुमार केसरी के द्वारा पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन, सुरक्षित भविष्य और प्रकृति के साथ संतुलन बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रसे से प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि अपनी संतति की उन्नति के लिए सभी पेड़ लगाएं,जल बचाएं,ऊर्जा बचाएं और प्लास्टिक का उपयोग कम करें। उन्होंने कहा कि आज हमारा पर्यावरण कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहा है वायु और जल प्रदूषण, जैव विविधता की हानि, जलवायु परिवर्तन, संसाधनों का अत्यधिक दोहन, वनों की अंधाधुंध कटाई, रासायनिक कचरों का नदियों में बहाना और प्लास्टिक प्रदूषण जैसी समस्याएं न केवल प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ रहा है बल्कि मानव स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है।आज विश्व पर्यावरण दिवस का थीम जलवायु करवाई है।इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता हनी और प्रदूषण जैसी तात्कालिक वैश्विक पर्यावरण चुनौती पर केंद्रित है।उन्होंने कहा कुदरत से जितना और जसा लें उसे कम से कम उतना और वैसा लौटाएं।इसलिए पेड़ लगाए और इसके प्रति जन जागरूकता अभियान चला कर समाज में एक संदेश फैलाएं। मौके पर अनमोल कुमार,जयप्रकाश केसरी सहित दर्जनों पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
Home चंद्रकांता न्यूज़ बेगूसराय जिला के बखरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामाजिक संस्था केशरवानी धर्मशाला में...






















































