10 जून से खुलेगा बंद रामेश्वर जूट मिल।

102

समस्तीपुर: 10 जून को रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर के हूडर बजाने की बात सुनते ही मजदूरों के चेहरे खिले 15 जुलाई से होगा उत्पादन उप श्रमा युक्त कार्यालय लहेरिया सराय में मिल प्रबंधन, समस्तीपुर के श्रम अधीक्षक,मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन के नेताओं की वार्ता के बाद एग्रीमेंट बना। 1 नवंबर 2025 से मिल में तालाबंदी 2200 मजदूर के समक्ष भुखमरी की समस्या थी। समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मुक्तापुर ग्राम में स्थित बिहार का 1 मात्र जूट उत्पादन का बड़ा कारखाना 7 महीना 6 दिन से तालाबंदी के कारण बंद थी। शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उप श्रम आयुक्त कार्यालय दरभंगा लहेरिया सराय कार्यालय प्रकोष्ठ में काफी देर तक चली वार्ता के बाद 10 जून को रामेश्वर जूट मिलकर हुडर बजने , एक महीना सफाई के बाद 15 जुलाई से उत्पादन शुरू की बात पर सहमति बनी एग्रीमेंट बना। लगभग मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन के अध्यक्ष नौशाद आलम महामंत्री अमरनाथ सिंह के अलावा मजदूर नेता लाल बाबू राय देवेंद्र पासवान शंकर राय रोशन पासवान अशोक पासवान धर्मेंद्र राय संजय राय राजकुमार राय शंकर राय सहित 50 मजदूर से अधिक मौजूद थे। डीएलसी राकेश रंजन श्रम अधीक्षक समस्तीपुर संजय पासवान मिल प्रबंधन की ओर से एसके जैन, सृजन बा व फैनको घोष मौजूद थे। मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व के निर्धारित दैनिक भत्ते में आज की वार्ता में ₹35 की वृद्धि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here