समस्तीपुर प्रखंड के अंतर्गत कर्पूरी ग्राम में 02, नारायणपुर डढ़िया, बेझाडीह तथा दूधपुरा बलभद्रपुर में एक घर जल गया था l जिससे गरीब परिवारों को बेहद नुकसान पहुंचा था l बर्तन, अनाज तथा कपड़े जल कर पूर्णतः राख हो गए थे l आज बुधवार को स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सभी पीड़ित परिजनों से मिल कर ढाढस बंधाया तथा 12 हजार रूपये का सरकारी चेक भी उन्हें मुहैया कराया l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, राजद महासचिव राकेश कुशवाहा, प्रोफेसर कमलेश राय, वरीय राजद नेता सुरेश राय, समाजसेवी कमलेश राय, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, राजद नेता ज्योतिष महतो, मोo परवेज आलम, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, मनोज पटेल, सैयद फैसल आलम मन्नू आदि मौजूद थे l
















































