अमरदीप नारायण प्रसाद
सच्ची लगन से परिश्रम करने पर सफलता कदम चूमने लगती है। इस कहावत को समस्तीपुर ज़िले के उजियारपुर के सातनपुर निवासी अमन अहमद व पचपैका के गौरव प्रकाश ने जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता लाकर चरितार्थ किया है।
सातनपुर निवासी खालिद अहमद के बड़े पुत्र अमन ने जेनरल ईडब्ल्यूएस कैटगरी के आल इंडिया में 1377 रैंक लाया है। अमन के पिता समस्तीपुर में मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। अमन के पिता खालिद अहमद ने बताया कि उनके पुत्र ने पटना में तैयारी कर सफलता प्राप्त की है।
अमन की सफलता पर भाजपा नेता रुमान अहमद साबरी ने बधाई दी है। इसी प्रखंड के पचपैका के गौरव प्रकाश ने भी जेईई एडवांस की परीक्षा के ओबीसी कैटेगरी में 6333 रैंक लाकर पिता देवेन्द्र कुमार व मां शिक्षिका सुधा कुमारी का नाम रौशन किया है। नवोदय विद्यालय बिरौली पूसा से मैट्रिक व खालिसपुर से इंटर की परीक्षा पास की थी। गौरव की सफलता से प्रसन्न पिता देवेन्द्र ने बताया कि उनका पुत्र कम्प्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में देश के लिए काम करना चाहता है


















































