अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर ज़िले के सिंघिया थाना के केल्हुआ घाट में दुर्गा पूजा का मेला देखने गये एक युवक को बदमाशों ने धारदार हथियार से गला काट गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
घायल नितेश ने रोसड़ा अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में कहा है कि प्रेम विवाह करने से नाराज लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने संतोष पासवान तथा चंद्रदेव पासवान के पुत्र समेत चार अज्ञात को आरोपित किया है।
थाना अध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुर गांव के अशोक पंडित का 25 वर्षीय पुत्र नितेश पंडित बुधवार रात केल्हुआघाट में दुर्गा पूजा का मेला देखने गया था। जहां से उसे पकड़ने के बाद आधा दर्जन बदमाशों ने दुधपुरा के बीच एसएच 88 सड़क पर ले जाकर गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। .




















































