समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। समस्तीपुर जिला के तहत पुलिस कप्तान हृदयकांत के निर्देशानुसार मध निषेध अधिनियम के प्रभावोत्पादक क्रियान्वयन हेतु एंटी लिकर टास्क फोर्स एवं थानाध्यक्ष, सिंघिया थाना,विद्यापतिनगर थाना, चकमेहसी थाना, नगर थाना एवं अन्य थाना अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से शराब बरामदगी एवं शराब कारोबारियों कि गिरफ्तारी के लिए कुल 35 स्थानों पर छापामारी कि गई, जिसमें 3 शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा 3 व्यक्तियों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। सभी पर नियमानुसार कार्रवाई कि गई, छापामारी में 3.75 लीटर विदेशी शराब एवं लगभग 67 लीटर देशी शराब बरामद कि गई। उक्त जानकारी जिला पुलिस प्रशासन ने दी है।





















































