समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर में आपसी विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक पक्ष के मंजय कुमार राय की पत्नी 26 वर्षीय पिंकी कुमारी जख्मी हो गई। परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए जख्मी महिला को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी महिला की चिकित्सा कर घर भेजा। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी। जख्मी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत जताई ।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।





















































