उजियारपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत मामले में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लीपा-पोती किया जा रहा है : भाकपा-माले।

50

संजय भारती

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड के गावपुर पंचायत के वार्ड संख्या -06 निवासी सन्नी ठाकुर, उम्र -48 वर्ष और बेलारी पंचायत के वार्ड संख्या -02 निवासी विकास महतो, उम्र -30 वर्ष के जहरीली शराब पीने से मौत मामले में उजियारपुर पुलिस ने मारपीट की तार जोड़ कर पूरे मामले को लीपा-पोती करने में लगे हैं। भाकपा-माले उजियारपुर प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, छात्र संगठन आइसा नेता मो० फरमान, उमेश मलिक, सोनेलाल सिंह और भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने पीड़ित परिवार सहित आमजन से मुलाकात के बाद दावा किया है कि उच्चाधिकारी भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जबकि जहरीली शराब विक्रेताओं को उजियारपुर थाना क्षेत्र में खुल्लम-खुल्ला संरक्षण दिया जा रहा है। भाकपा-माले उजियारपुर थाना अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग के साथ साथ शराब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने पीड़ित के परिवार को मुआवजा देने और आम लोगों के जान-माल की हिफाजत करने की मांग को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here