सुपुर्दे खाक हुए अब्दुल्लाह रहमानी, काफी संख्या में लोगों ने की जनाजे कि नमाज़ में शिरकत

683

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। ज़िला के मशहूर वा मारूफ आलिम दिन व शाही ईदगाह बेगमपुर समस्तीपुर के खतीब व पूर्व इमाम, त्रिहुत एकेडमी समस्तीपुर के सेवा निवृत्त शिक्षक व इमारत शरिया बिहार झारखंड व उड़िशा, पटना के सदस्य हज़रत मौलाना अब्दुल्लाह रहमानी कास्मी का सोमवार कि अहले सुबह इंतकाल (देहांत) हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। आज जैसे ही रहमानी साहब के इंतकाल कि खबर आम हुई कि उनके चाहने वाले लोग एक नजर दीदार के लिए दौड़ पड़े और देखते ही देखते उनके निवास स्थान पर काफी भीड़ जमा हो गई। मंगलवार को सुबह दस बजे मथुरापुर स्थित मौलाना मज़हरूल हक टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के परिसर में मरहूम मौलाना अब्दुल्लाह रहमानी साहब का जनाजे कि नमाज़ अदा कि गई। नमाज़ जनाजा मदरसा रहमनियां सुपौल बिरोल दरभंगा के मौलाना साद उल्लाह कासमी ने पढ़ाई। मौलाना अब्दुल्लाह रहमानी के नमाजे जनाजा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिसमें मौलाना अंजार आलम कासमी,मुफ्ती वसी अहमद कासमी, मौलाना आदिल फरीदी कासमी, मौलाना ज़फ़र रहमानी,मुफ्ती इफ्तेखार आलम कासमी, कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष मो0 अबू तमीम, एमएलसी कारी सोहेब, मो0 अबू तनवीर, हामिद इकबाल, पत्रकार एस एम जमील, तनवीर आलम तन्हा,एम नईमुद्दीन आजाद, मो0 नसीम, मो नसीम अब्दुल्लाह, अबू सईद, मो0 आफताब, प्रो0 ईमाम रिजवी,मो0 चुन्ने,मास्टर अनवर अली, डॉक्टर अशरफ ज्या, रिजवानुल हक गुड्डू, शहबाज रजा आदि ने शिरकत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here