समस्तीपुर: मथुरापुर थाना क्षेत्र के महाराज गंज नागरबस्ती बहेरा चौक से एकद्वारी जाने वाली रास्ते में एक 7 वर्षीय युवक की लाश सरसों खेत में मिला है, बताया जाता है कि मृतक 7 वर्षीय सलमान नागरबस्ती अपने नाना सफीक की घर से लापता हो गया था , जिसकी सूचना मथुरापुर थाना में दी गई थी, खोजबीन के दौरान युवक की लाश सरसों खेत में मिला जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।





















































