समस्तीपुर: कल्याणपुर पुलिस ने थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोर्ट के आदेश पर छापेमारी कर दो एन बी डब्लू वारंटी को दलबल के साथ जाकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटी की पहचान गांव के ही नंदन दास व विजय दास के रूप में की गई है। आगे पुलिस ने बताया 2014 के मारपीट कांड का आरोपी था। जमानत टूट जाने के बाद कोर्ट ने इस पर एनबीडब्ल्यू वारंट निकला। दोनों को जेल भेजा गया।






















































