ऑटो पलटने से एक वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत

922

 समस्तीपुर ,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुराके समीप दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही  एक ऑटो शनिवार की सुबह गाड़ी की गति तेज रहने के कारण सड़क पर ही पलट गई। वहीं ऑटो पलटने के कारण ऑटो पर सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें से गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में ले गया ।परंतु डॉक्टर ने देखते ही उक्त जख्मी व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जिसकी उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। वही ऑटो लेकर सभी जख्मी को ऑटो पर बैठा कर ऑटो चालक अपने घर दरभंगा  निकल गया ।समाचार समपेषन तक मृतक या जख्मी व्यक्ति के नाम का पता नहीं चल पाया है। लोगों का बताना है कि  उक्त लोग दरभंगा से ऑटो पर बैठकर गंगा स्नान करने सिमरिया के लिए  जा रहे थे ।इसी दौरान रामपुरा मोड़ के समीप ऑटो पलट गई। लोगों का बताना है कि सभी लोग दरभंगा के ही रहने वाले हैं। वहीं थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को अब तक जानकारी नहीं है। जानकारी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here