संजय भारती
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड के औरा गांव में आयोजित रविवार 25 मई से सोमवार 2 जून तक नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में रविवार के आठवें दिन बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर पड़ी, जहाँ बिहार के कोने कोने से श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ मंडप पहुँच कर मन्नत मांगते हुए विधिवत मंत्रोच्चारण करते हुए परिक्रमा कर रहे हैं। वहीं आठवें दिन अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक अचार्य लवकुश शास्त्री जी महाराज के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा को श्रद्धालु श्रवण कर आनन्दित होते हुए राधे राधे की जयकारे लगाते हुए झूमते दिख रहे थे। तो वहीं श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ के नौ महल मंडप में आचार्य रवि पाण्डेय जी के द्वारा यजमान को वैदिक मंत्रोच्चारण से विधिवत पूजा अर्चना कर हवन आहूति करवा रहे हैं। जिससे चहुँओर इलाका श्री विष्णु के भक्ति रस में डूबा हुआ है। वहीं यज्ञ स्थल परिसर में कलाकारों द्वारा बनाये गये 111 आकर्षक विभिन्न तरह के देवी देवता की मूर्ति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। तो वहीं यज्ञ परिसर में लोगों के मनोरंजन के लिए अद्भुत जादूगर का जादू , सर्कस, मौत का कुआं, टावर झूला, नौका झूला, ब्रेकर झूला का लोग मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। वहीं महिलाओं के लिए मीना बाजार आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। जहाँ बिहार के कोने कोने से यज्ञ परिसर में आये लोग भरपूर मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। मालुम हो कि 25 मई रविवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान में समारोह पूर्वक शुभारंभ केन्द्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने किया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह कहते हैं कि सनातसन की जागृति करना ही मेरे जीवन का मुख्य लक्ष्य है। कुन्दन सिंह ने कहा श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ के पूर्णाहुति के अंतिम दिन सोमवार 02 जून को बिहार के 108 गरीब निर्धन परिवारों की कन्याओं का निःशुल्क विवाह समारोह आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है जो सोमवार को दोपहर 1 बजे से शाम के 5 बजे तक श्रीमहायज्ञ के आचार्य श्री रवि पाण्डेय जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। जिसमें यज्ञ समिति के द्वारा प्रत्येक दुल्हन दुल्हा को शादी का जोड़ा, आभूषण, बर्तन, फर्नीचर समेत अन्य जरूरत की सामग्री उपहार स्वरूप निशुल्क भेंट किया जायेगा। अब तक महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने वाले में भारत सरकार के केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी, मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह, हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, राजकुमार राय समेत अन्य गण्यमान्य अतिथियों का श्रीश्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ औरा में सिरकत करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए यज्ञ समिति के अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने यज्ञ समिति की ओर से मिथिलांचल के परम्परा अनुसार अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। जहां मुख्य अतिथियों ने यज्ञ समिति एवं यज्ञ में सिरकत किये हुए हजारों लोगों को साधुवाद देते हुए कहा हमलोग शौभाग्यशाली हैं कि हसनपुर जैसे सुदूर क्षेत्र के इस ऐतिहासिक श्री श्री 1008 श्री महाविष्णु यज्ञ औरा ग्राम में आने का शौभाग्य प्राप्त हुआ। हम भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हैं कि हसनपुर क्षेत्रवासियों को अमन चैन, सुख शान्ति समृद्धि देते रहें ताकि आगे भी इस क्षेत्र में ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान होते रहे और हमलोगों को बार बार धार्मिक अनुष्ठान में सिरकत करने का मौका मिलते रहे। वहीं यज्ञ समिति को जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मौके पर यज्ञ समिति के यज्ञ समिति के अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बैजनाथ झा, सचिव संजय गुप्ता, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता सिंह, जिला पार्षद सुजीत कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि रामचंद्र पासवान, सोहन गुप्ता, संजय सिंह लल्लू, विदूर जी झा, पूर्व प्रमुख बुलु दास, सरपंच प्रतिनिधि ललन यादव, प्रेमलाल यादव, वरुणदेव यादव देबू जी, भोला यादव, सोहन गुप्ता, गोपाल पासवान, महेश यादव, परमानन्द मंडल, रामपदारथ मंडल, रोहित कुमार, राजदेव यादव, राजीव कुमार, मनीष गोयल, निशांत अग्रवाल, आलोक मुरथालिया, पत्रकार सुनील कुमार, संजय भारती, लक्की सिंह, संदीप पाटिल, पंकज बाबा, गौतम सिंह, कृष्ण कुमार संजय आदि मौजूद रहे।
























































