समस्तीपुर: कल्याणपुर स्थानीय प्रखंड के 29 पंचायत में 294 शिक्षकों को स्थापना पत्र वितरण बुधवार को दिया गया. मौके पर बीईओ राजकुमार यादव ने सभी को पदस्थापना पत्र देते हुए विद्यालय में योगदान कर शैक्षणिक गतिविधि बनाए रखना की अपील की. मौके पर शिक्षकों से अपने विद्यालय में शैक्षिक वातावरण निर्माण के लिए बेहतर कार्य करने का की बात कही. हालांकि नियुक्ति पत्र लेते समय 294 में दो तिहाई से अधिक सिर्फ महिलाएं शिक्षिका ही थी. जिसको लेकर यह जनप्रतिनिधियों का बताना है, कि कल्याणपुर प्रखंड में अधिकांश महिला शिक्षिकाओं का ही पदस्थापना किया गया है. जो संतुलन के हिसाब से सही नहीं है.मौके पर बीईओ राजकुमार यादव का बताना है ,कि लगातार शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है .विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण में सुधार हुआ है .इतनी मात्रा में शिक्षक मिलने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा.





















































