गजराज पैलेस में विदाई सह अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित।

383

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। जिले के मथुरापुर स्थित गजराज पैलेस में शुक्रवार की संध्या निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो0 सेहबान हबीब फखरी का विदाई समारोह तथा वर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने किया। विदाई सह अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा की जो काम करने आया हैं उसे एक न एक दिन बदली होकर दूसरे जगह जाना रहता है। यह सिलसिला हमेशा जारी रहता है। अधिकारियों के क्रिया कलाप हमेशा लोगों का याद रह जाता है। निवर्तमान सदर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी एवं वर्तमान सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय को सभी पुलिस पदाधिकारियों ने मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, चादर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बतादें कि निवर्तमान सदर अनुमंडल पदाधिकारी को विदाई होने पर सभी अधिकारी अपने अपने आंसु रोक नहीं पाये। इस अवसर पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय डीके पांडे, रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, निरीक्षक बृज किशोर, नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, विक्रम आचार्य, वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार, मथुरापुर ओपी अध्यक्ष मो0 खुशबुद्दीन, पुतुल कुमारी, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार, हलई थाना अध्यक्ष पवन कुमार, इकबाल फारूकी, मुकेश कुमार, प्रिया कुमारी, वीणा कुमारी, बृज किशोर सिंह, सुमन कुमार, पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान, पूर्व प्रमुख शिव शंकर महतो, प्रेम कुमार, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here