महिला के साथ मारपीट करने वाले को जेल।

528

समस्तीपुर : कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने रतवारा गांव के राजेंद्र पासवान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार को महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार का जेल भेजा इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि विगत 13 मई को रतवारा गांव में तंत्र मंत्र के वहम को लेकर हुए विवाद में रतवारा वार्ड 8 के पंच रामचंद्र साह की पत्नी इंदू देवी बचाने गई पुत्रवधू पिंकी के साथ मारपीट की गई थी। सास पुतोह गंभीर जख्मी हो गई थी । सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज कराया गया। गंभीर जख्मी इंदु देवी डायन प्रताड़ना की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी उसी आलोक में धर्मेंद्र की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here