उत्पाद विभाग को मिली सफलता, जप्त गांजे की बाजार मूल्य लगभग 16 लाख
नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली पंचायत स्थित समेकित जांच चौकी से मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने 66 पैकेट में 330 किलोग्राम गांजा बरामद किया साथ ही 2 गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया । उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर चौबीसों घण्टे उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा तीन शिफ्टों में झारखण्ड की ओर से आने वाली छोटी एवं बड़ी वाहनों की सघन जांच की जाती है। मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे उत्पाद अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में वाहन जांच किया जा रहा था।झारखण्ड की तरफ से आ रही पिकअप वाहन बीआर06जीबी5681 को जांच हेतु रोका गया। और उसका बक्सा को खोला गया तो भारी मात्रा में अंदर में बोरा का बंडल बनाकर गांजा ले जाया जा रहा था जिससे गांजा बरामद किया गया।मौके से पिकअप वाहन में रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।बरामद गांजे की कुल मात्रा 330 किलोग्राम है।जिसका बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये आंकी जा रही है।गिरफ्तार लोगों की पहचा पटना जिला के दीदारगंज थाना के स्वर्गीय भरत साहनी का पुत्र दीपक कुमार उम्र 25 वर्ष दूसरा कारोबारी जिला गोड्डा झारखंड थाना मेहरमा के स्वर्गीय प्रदुमन सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 32 के रूप में पहचान हुई है।गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग उड़ीसा से गांजा लादकर पटना ले जा रहे थे।उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त गांजा व पिकअप वाहन के अलावे गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।बताते चलें कि इससे पहले भी गांजा की बड़ी खेप को पकड़ा गया था उड़ीसा से गांजे की तस्करी को लेकर उत्पाद विभाग रजौली को चौथी बार सफलता मिली है।




















































