गलत नीयत से किशोरी को गायब करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार।

707

अमरदीप नारायण प्रसाद।

समस्तीपुर में गलत नीयत से किशोरी को गायब करने के मामले में महिला थाने की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अपहृता को भी बरामद कर लिया गया।

पकड़े गए आरोपित की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के लसकारा गांव निवासी शिबू चौधरी के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित महिला थाना कांड संख्या 51/2021 में नामजद है। शुक्रवार को महिला थाने के एसआइ वशिष्ठ कुमार और सशस्त्र बल के साथ छापेमारी कर अपहृता को बरामद कर लिया।

आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 25 मई को पीड़िता की मां ने अभियोग पत्र देकर न्यायालय में मामले की शिकायत की थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि आरोपित ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर गायब कर दिया गया। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो प्राथमिकी कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here