गुणवक्ताहीन पीसीसी सड़क निर्माण को ग्रामीणों में आक्रोश

289

समस्तीपुर कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के ध्रुवगामा गांव के वार्ड 9 से 6 होते हुए निर्माणधीन 12 फिट चौड़ी पीसीसी सड़क मैं जगह-जगह दरार फटने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों का कहना है किगुणवक्ता हीन सीमेंट से बनाई जा रही सड़क का ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण विकास कार्य में हम लोगों को संवेदक ने बताया कि 90 लाख की योजना है गांव से लेकर सिमरिया भिंडी पंचायत सड़क बनाई जा रही है। वार्ड 06 मैं सीमेंट देखकर लोग भड़क गए कार्य बाधित करने लगे। संवेदक की ओर से कार्य करवाने वाले सुनील ने एक-दो ग्रामीणों को लेकर काफी समझा बूझकर कार्य प्रारंभ किया। इधर ग्रामीण योगेश ठाकुर रमन सिंह पल्लू झा रविशंकर कुमार विजय ठाकुर महावीर झा राहुल कुमार हेमंत झा रिंकू देवी राजू देवी लक्ष्मी देवी आदि ने शिकायत आवेदन जिला पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी को देकर जांच की मांग करते हुए गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here