जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ समस्तीपुर का समीक्षात्मक बैठक।

336

समस्तीपुर: जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का 1 दिसंबर को आहुत जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जो कर्पूरी सभागार बारह पत्थर में आयोजित है इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ समस्तीपुर का समीक्षात्मक बैठक लोहिया आश्रम में आयोजित किया गया। इस अवसर जद यू जिला अध्यक्ष सह जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अति पिछड़ा समाज को सामाजिक, राजनीतिक उत्थान मिला पंचायती राज, नगर निकाय, में आरक्षण, विद्यालयों छात्रों को पोशाक व छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरीयों में आरक्षण देकर अति पिछड़ा समाज को नई उंचाई दिया।ओर साथ ही कहा की जद यू समस्तीपुर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में मंत्री मदन सहनी, मंत्री जमा खान, सांसद लवली आनंद, विधायक रामविलास कामत, पूर्व मंत्री संतोष निराला, पुर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, पुर्व विधायक मनीष चौधरी, पुर्व विधायक वशिष्ठ सिंह पधार रहे हैं। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अशरफी सहनी ने किया।इस बैठक में अशोक कुमार पप्पू,सूरज सहनी,विष्णुदेव सहनी, जगरनाथ ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, रज़ा अहमद अरुण कुमार मुखिया,राम नगीना सहनी ,बनारसी ठाकुर, मानतूं सहनी,अयोध्या पंडित,राजकुमार ठाकुर,राजकुमार महतो,गौरव शर्मा,सच्चिदानंद शर्मा,कामेश्वर दास,परीक्षण कुमार महतो,संजीत कुमार सहनी,राजकुमार सहनी,दिनेश सहनी,रामप्रीत सहनी,अशोक कुमार मंडल,दीपक भगत आदि साथी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here