अमरदीप नारायण प्रसाद
पूसा :-कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली एवं डॉ रेड्डी फाउंडेशन के मित्रा कार्यक्रम के संयुक्त तकनीकी सहयोग से जुड़े अग्रणी किसान एवं अन्य कृषक ताजपुर क्लस्टर अंतर्गत रामापुर महेशपुर पंचायत में जीरो टिलेज विधि से गेहूं का बुवाई किया अग्रणी किसान चंदन कुमार एवं शीतल चौधरी सहित अन्य किसानों ने लगाया है चंदन कुमार ने बताया सीधी बुवाई से गेहूं और धान वह कई वर्षों से लगा रहे हैं इससे अच्छी उत्पादन कम लागत में मिल रहा है जिससे किसानों की झुकाव सीधी बुवाई की ओर बढ़ रही है शीतल चौधरी ने बताया खरीफ में उन्होंने धान की बुवाई सीधी शून्य विधि से किया था जिसमें बिचड़ा गिराने का भी झंझट से छुटकारा मिला है एवं समय पर पक कर तैयार हो गया और अच्छी उत्पादन भी हुआ है इसको लेकर मैंने अपने गांव के आसपास के किसानों को भी बताया है इसी कारण रबी सीजन में भी जीरो टिलेज से गेहूं की बुवाई कर रहा हूं कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के प्रधान एवं वरीय वैज्ञानिक डॉ आर के तिवारी ने किसान भाइयों को सलाह दिया रवि सीजन का मुख्य फसल गेहूं है विभिन्न खेतों में नमी की कमी महसूस किया गया है किसान सिंचाई कर संपूर्ण खेत की जुताई कर गेहूं की बुवाई की चक्कर में ना पड़े समय बर्बाद होगा इससे उनकी काफी आर्थिक बजट पर पड़ेगा सिर्फ सिंचाई कर जीरो टिलेज शून्य विधि से अपने खेतों में समय पर गेहूं का बुवाई करें इस विधि से पौधों में काफी कल्ली निकलती है जिससे अच्छी उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है सीएफ पप्पू कुमार ने बताया किसानों के बीच निरंतर बैठक कर वैज्ञानिक के द्वारा जीरो टिलेज के संपूर्ण जानकारी से किसानों संतुष्ट होकर इस विधि से बुवाई कर रहे हैं और इसकी संख्या बढ़ रही है एरिया मैनेजर विकास कुमार ने बताया ताजपुर क्लस्टर अंतर्गत बैठक कर हमने सभी सीएफ को अधिक से अधिक किसानों के बीच जीरो टिलेज विधि के बारे में वैज्ञानिक के सहयोग से संपूर्ण जानकारी देकर इस विधि से गेहूं बुवाई किया जा रहा है एवं उचित प्रबंधन कर अच्छी उत्पादन के लिए अग्रणी किसानों के बीच प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मौके पर राहुल कुमार, आलोक कुमार, सुमीत कुमार आदि उपस्थित थे।




















































