मुजफरपुर: सकरा प्रखंड अन्तर्गत एक आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में अंबेडकर विकाश फाउंडेशन के सहयोग से समाज के युवाओं को जागरूक करने एवं भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा युवाओं को स्वमलंबन एवं स्वरोजगार हेतु चलाई जा रही एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्धारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु “उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” आहूत किया गया । कार्यक्रम की उद्घाटन सी.स. राव संयुक्त निदेशक एम.एस.एम.ई, रमेश कुमार यादव सहायक निदेशक, रवि उपाध्याय जिला उद्योग आई. ओ., रंजीता कुशवाहा, उमेश राम, मनोज कुमार कुशवाहा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर विकाश फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक चौधरी के द्वारा किया गया । मौके पर संयुक्त निदेशक सी. एस. राव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की देश आज जिस बेरोजगारी जैसी महामारी से गुजर रही है उससे बचाव का सिर्फ एक ही रास्ता है कि आप युवा उद्यमिता के क्षेत्र में आकर स्वरोजगार एवं दूसरों के लिए रोजगार का सृजन करे ।
अंबेडकर विकाश फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने युवाओं से कहा की आपको स्वावलंबी बनने और उद्यम के छेत्र में आगे बढ़ने में भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हम नियमित रूप से आपके पास अंबेडकर विकाश फाउंडेशन के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास करता रहूंगा । ताकि आप यूवा दिग्भ्रमित नहीं हो सके और देश की दशा और दिशा बदलने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके । मौके पर संजय साह, विकाश कुमार, चनर्दिप कुमार, रंजित कुमार, आइसा नेता- रूपेश कुमार रॉय व बिहार राज्य सह- सचिव आइसा रौशन कुमार आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दिया व भविष्य में रोजगार के विभिन्न माध्यमों से लोगों के बीच जागरूकता लायी जाय, लोगों को सरकारी लाभ/अनुदान के लिए सरकारी विभाग के कर्मचारियों को आगे आकर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन करने के लिए आह्वान किया ।
Home चंद्रकांता न्यूज़ सकरा प्रखंड अंतर्गत एमएसएमई के सहयोग से चलाया गया उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम।























































