ज्वेलरी एवं बर्तन दुकान का शटर काटकर की चोरी, फिर लगाया आग।

1033

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के बेला चौक स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान के शटर को गैस कटर से काट कर चोरों ने रविवार की रात नकद समेत तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली। रविवार की रात चोरों ने कुमार की दुकान में घटना को अंजाम दिया। साथ ही चोर ने चोरी करने के बाद दुकान में आग भी लगा दी। इससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगाने के बाद गैस कटर से जोरदार आवाज सुनकर मकान मालिक की नींद खुल गई। इसके बाद आसपास के स्थानीय लोग भी उठ गए। इस बीच चोर मौका का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा। फिर ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दुकानदार नरेश कुमार पोद्दार ने बताया कि बेला चौक पर अपनी दुकान में वे सोने चांदी के जेवर तथा बर्तन बेचने का कारोबार करते हैं। रविवार की शाम अपनी दुकान बंद कर चले गए थे। रात्रि में चोर ने घटना को अंजाम दे दिया। आग लगने के कारण घटना की सूचना मिली। जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here