तीन बोस” पुस्तक का होगा लोकार्पण

829


तीन बोस” पुस्तक का होगा लोकार्पण
संस्कृत विकास संस्थानम, वासुदेवपुर और सोसायटी फॉर डिसैबिलीटी एण्ड रिहैबिलिटेशन स्ट्डीज,नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में २३ फरवरी को वासुदेवधाम, कल्याणपुर में आयोजित “साहित्य चेतना को जागृत करता है” विषयक संगोष्ठी व कवि सम्मेलन में संस्था की हिन्दी मासिकी “समन्वय:” और स्थापित साहित्यकार डॉ परमानन्द लाभ की कृति “भारत के गौरव:तीन बोस” लोकार्पित होंगे। प्रो वाई के झा की अध्यक्षता में आहूत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ परमानन्द लाभ, विशिष्ट अतिथि मानस मंथन के संयोजक प्रो पी के झा “प्रेम” और मुख्य वक्ता शिक्षा बिहार के निदेशक सुशांत कुमार चौधरी होंगे। इसमें डॉ रमेश झा, प्रीति कुमारी, सुनीता कुमारी,उदय शंकर सिंह, शैलेन्द्र कर्ण,प्रो महेश सिंह, विनय कृष्ण आदि विद्वानों को भाग लेने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here