तेज प्रताप हसनपुर से चुनाव लड़ने का मन बनाया, यहां की जनता बाहरी को समर्थन नही करेगी

521

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के हसनपुर विधानसभा इस दफा सुर्खियों में है, क्योंकि राजद सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र सह महुआ के विधायक तेजप्रताप यादव 2020 का विधानसभा चुनाव हसनपुर से लड़ने वाले हैं। इसको लेकर वह यहां का दौरा भी कर चुके हैं, और उनके खाश छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव लगातार हसनपुर विधानसभा का दौरा कर रहे हैं। हसनपुर का इलाका यादव बहुल है जिसे अपने लिए सेफ समझकर तेजप्रताप यहां आए हैं, लेकिन इस विधानसभा में उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है क्योंकि पिछले दिनों जब तेज प्रतापयहां आये थे तो उसमें जो भीड़ थी उसमें हसनपुर विधानसभा के वोटरों की संख्या कम थी और ज्यादातर लोग बाहरी थे। जो तेजप्रताप के साथ आये थे और कुछ लोगों की उत्सुकता उनको सिर्फ देखने की थी, यही चीज़ आकाश यादव के साथ भी देखी जाती है उनके साथ सिर्फ बाहरी लड़कों की फौज रहती है ना स्थानीय स्तर के कोई राजद के वरिष्ठ नेता रहते हैं ना कार्यकर्ता। मजेदार बात तो ये है कि हसनपुर के राजद के कोई नेता उनके लिए क्षेत्र में सक्रिय नही दिख रहे हैं, हाँ छात्र राजद के कुछ नेता जरूर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना कि यहां बाहरी उम्मीदवार नही चलेगा चाहे वो तेजप्रताप ही क्यों ना हो, लोगों ने बताया कि यदि वह यहां से जीतकर जाते हैं तो यहां फिर वापस देखने नही आएंगे विकास तो दूर है जैसा कि उन्होंने महुआ में किया है। हसनपुर विधानसभा से लोगों ने बताया कि महुआ में तेजप्रताप ने कोई काम नही किया है इसलिए वहां वो सीट हारका मुंह देखना पड़ता। इसलिए तेज प्रताप महुआ छोड़कर हसनपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन हसनपुर की जनता भी बाहरी उम्मीदवार को अभी से ही नकार रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here