अमरदीप नारायण प्रसाद
दलसिंहसराय शहर में एक के बाद एक घर को चोर निशाना बना रहे हैं। आलम यह है कि इस 31 जुलाई से 5 जुलाई की रात तक बीते 6 दिनों में हर रात हुए चोरी में दो दर्जन घरों से लगभग 45 लाख रुपये के जेवर 7 लाख तक नगद समेत महंगे बर्तन, कपड़े व अन्य सामानों की चोरी हो चुकी है।शहर में लगातार बढ़ते हुए चोरी की घटना को देखते हुए जिले भर से भारी संख्या में पहुंचे लगभग सभी थानों की पुलिस को जिले के वरिय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में दलसिंहसराय डीएसपी समेत भारी संख्या में जवान 5 अगस्त की रात चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर गश्ती कर रही थी ताकि चोरी करने पहुंचे चोर को वह सभी रंगे हाथ पकड़ सके। पुलिस अहले सुबह तक आने-जाने वाले हर लोगों से पूछताछ व गाड़ी चेकिंग कर रही थी। लेकिन गजब तो तब हो गया जब चोरों ने पुलिस को चकमा देते हुए फिर से दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी।दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के NH-28 के दोनों किनारे बसढ़िया पंचायत के वार्ड संख्या-10 और 12 में स्थित दो घरों से लाखों रुपए नगद और लाखों रुपए मूल्य की जेवरात की चोरी कर बड़े आराम से निकल गये। चोरों ने वार्ड संख्या-10 निवासी स्व. रामुचित सिंह के पुत्र सूरज सिंह के घर में घुसकर कर घर में रखा दो लाख रुपए नगद और 1 लाख 50 हजार रुपए मूल्य की जेवरात की चोरी किया। इस दौरान चोरों ने NH-28 सड़क की दूसरी ओर वार्ड संख्या-12 में स्थित स्व. बैजनाथ महतो के पुत्र अजय महतो के घर में घुस कर चोरों ने घर में रखा हुआ 1 लाख रुपए नगद और 80 हजार रूपए मूल्य की जेवरात और फूल के वर्तन की चोरी कर फरार हो गया। जबकि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बीते रात सैकड़ों पुलिसकर्मी गश्त करते रह गए और चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।























































