समस्तीपुर
समस्तीपुर, पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के नवम चरण के मतदान के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कल्याणपुर एवं वारिसनगर प्रखंड के निम्नांकित पंचायतों का भ्रमण किया गया जो इस प्रकार हैं:
१. वासुदेवपुर
२. गोविंदपुर खजूरी
३. बांकीपुर
४. अजना
५. मकसूदपुर
६. धूरलख
७. साजनपुर
८. रतवाड़ा
९. रामभद्रपुर
१०. कपूरपट्टी
११. कोयलाम
१२. रसलपुर
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के क्रम में बिना अनुमति वाली गाड़ी जो प्रचार प्रसार कार्यों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा चलाए जा रहे थे, उस वाहन को जब्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।



















































