नव पदस्थापित उप निदेशक, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर प्रमोद कुमार ने पदभार ग्रहण कर अतिरिक्त जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी भी पदभार ग्रहण किया

243

अमरदीप नारायण प्रसाद

समाहरणालय मुजफ्फरपुर मे नव पदस्थापित उप निदेशक, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर प्रमोद कुमार ने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त अपने अतिरिक्त दायित्व के रूप में जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर का भी पदभार ग्रहण कर लिया है। विदित हो कि प्रमोद कुमार पटना जिले के निवासी हैं तथा बिहार भवन, नई दिल्ली में उप निदेशक के रूप में कार्यरत थें। उन्होंने आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के सफल एवं सुचारू संचालन तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयरहित चुनाव सम्पन्न कराने हेतु जिला पदाधिकारी के नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रतिदिन की संचालित गतिविधियों का व्यापक कवरेज की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र का महापर्व आगामी लोक सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here