समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट
समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। शुक्रवार को वारिसनगर प्रखंड के हांसा पंचायत के तहत नागरबस्ती स्थित बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिलान स्थल के पास हांसा पंचायत के मुखिया तेज नारायण चौधरी के सहयोग से सफाई अभियान चलाया ताकि किसी भी अखाड़ा वाले को किसी प्रकार की कठिनाई एवं क्षति न हो। दर्जनों सफाई कर्मियों ने ईंट, पत्थर, शीशे का टुकड़ा के अलावा जंगल झाड़ को हटाने का काम किया गया। इतना ही नहीं जगह जगह बने गढ्ढे को भरा गया। बताते चले की दिनांक 29 जुलाई 2023 को दशवीं के दिन प्रात। : 11:15 बजे से इमाम बाड़ा के पास कहर मातम होता है और यह कार्यक्रम लगभग डेढ़ घंटे का होता हैं। फिर उक्त स्थान पर दोपहर चार बजे से अखाड़े वालों का आना प्रारंभ हो जाता है उस समय खिलाड़ियों एवं दर्शकों की काफी भीड़ लग जाती हैं तथा सूर्य अस्त के समय मिलान होने के बाद सभी अखाड़ा वाले अपने अपने गंतव्य की ओर चले जाते हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, पूर्व सरपंच अब्दुल कलाम राजा, अब्दुल कादिर, पर्यवेक्षक रामनाथ चौधरी, पवन कुमार साह, रंजित कुमार, चंदन कुमार के अलावा दर्जनों सफाई कर्मी मौजूद थे।




















































