पटना से लौटने के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले को रोकने का प्रयास!

32

अमरदीप नारायण प्रसाद

उप मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने के प्रयास को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई नोकझोंक!

पटना से लौट रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले को मंगलगढ़ के मुशहरी टोला के ग्रामीणों ने अपनी जमीन से जुड़े मुद्दे को लेकर रोककर अपनी बात रखने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि वे अपनी कथित छीनी गई जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। आरोप है कि उपमुख्यमंत्री का काफिला बिना रुके आगे बढ़ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन और ग्रामीणों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here