पूसा खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेकार पर जानलेवा हमला करने वाले को गिरफ्तार करें : माले

209

समस्तीपुर : पूसा प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में लूट- खसोट व फर्जी निकासी को उजागर करने वाले एवं जांच की मांग को लेकर संघर्षरत खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्द इस्तेकार पर शुक्रवार की रात महमदा हाॅट के समीप मनरेगा के दलाल – बिचौलियों ने मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वे बूरी तरह से जख्मी हो गये। शनिवार को उक्त घटना में शामिल मनरेगा के दलाल – बिचौलियों को गिरफ्तार करने व अन्य मांगो को लेकर भाकपा – माले कार्यकर्ताओं ने मानस मंदिर से प्रतिवाद मार्च निकाला, जो विभिन्न मार्ग से चलकर मनरेगा भवन के सामने पहुँचकर सभा में तबदील हो गया। सभा की अध्यक्षता भाकपा – माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि खेग्रामस जिलाध्यक्ष उपेन्द्र राय, खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान आदि उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान ने कहा कि मनरेगा में लूट-खसोट व फर्जी निकासी करके दलाल – बिचौलियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अधिकारियों ने दलाल – बिचौलियों को लूटने की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस अविलंब हमला करने वाले मनरेगा के दलाल – बिचौलियों को गिरफ्तार करके जेल भेजे वरना भाकपा – माले आंदोलन करने को बाध्य होगी।

भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मो.इस्तेकार पर हमला करने वाले मनरेगा के दलाल-बिचौलियों की सभी योजनाओं की जांच कर कार्रवाई करने की मांग मनरेगा पीओ से की है कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मौके पर भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य
रौशन कुमार, महेश कुमार, खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, सुनिता देवी,भाग्यनारायण राय, अजय कुमार, केदार कुमार, आर्यन कुमार, विशाल कुमार,अनिता देवी, शांति देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here