समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित बीआर सी सभागार प्रखंड संसाधन सेवी का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन शिक्षाविद प्रभात कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन प्रखर शिक्षक युगेश्वर राय ने की। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रभारी पदाधिकारी संतोष चौरसिया ने आगंतुक प्रखंड संसाधन सेवी रिपूसूदन सिंह का मिथिला की परंपरा से पाग चादर माला से सम्मानित करते हुए कहा कि पारदर्शिता पूर्वक आप अपने कार्यों का संचालन करेंगे यही हमारी अभिलाषा उम्मीद है। वही विदाई करते हुए पूर्व संसाधन सेवी सुरेंद्र कुमार के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। मौके पर शिक्षक संघ के नेता अजीत कुमार देव जय किशोर राय मुस्ताक फारुकी अनिल बैठा उमेश कुमार फरीदा खातून रमेश कुमार सुजीत कुमार चंद्रभूषण ठाकुर विनोद कुमार सिंह आदि ने उपस्थित प्रधानाध्यापक को शिक्षकों को नववर्ष की शुभकामना के साथ आगंतुक विदाई पाने वाले प्रखंड संसाधन सेवी के उज्जवल भविष्य व स्वस्थ रहने की कामना करते हुए विदाई गीत के साथ विदाई की। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद ने किया।





















































