प्रस्तावित मनरेगा/VB-G-RAM-G अंतर्गत जल संसाधन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

60

जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रस्तावित मनरेगा/VB-G-RAM-G अंतर्गत जल संसाधन विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, मनरेगा, ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान दोनों विभागों के convergence से संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा योजनाओं की वर्तमान प्रगति, स्वीकृत योजनाओं की स्थिति, कार्यान्वयन की गति एवं विभिन्न स्तरों पर आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा एवं जल संसाधन विभाग के आपसी समन्वय से संचालित योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा के विस्तार तथा रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने जल संरक्षण एवं जल संचयन से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकाधिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
बैठक में विशेष रूप से नहरों, जल निकासी, तालाबों के जीर्णोद्धार, वर्षा जल संचयन एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का अधिकतम लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंचाया जाए तथा लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here