समस्तीपुर : चकमेहसी पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर थाना क्षेत्र के जगदीश पारण गांव से एन बी डबब्लू दो वारंटी को गांव के लक्ष्मी सहनी के पुत्र राजेश सहनी उर्फ राजेश कुमार व स्वर्गीय देवेंद्र साहनी के पुत्र राज नारायण सहनी को थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी नेतृत्व में अवर निरीक्षक रामनाथ राय सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने पुलिस वालों के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटी को जेल भेजा गया है।






















































