बाबूदेवकीनंदन खत्री स्मृति में एक सभा आयोजित की गई।

262

समस्तीपुर : कल्याणपुर बाबू देवकीनंदन खत्री स्मृति में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सह स्थानीय विधायक ने केडी हाई स्कूल मालीनगर सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकप्रिय हिंदी की चंद्रकांता सहित अन्य कई के रचयिता की जन्म धरती मालीनगर को नमन करते हुए उनके जन्म 1861 से लेकर मृत्यु तक पर विशेष चर्चा की। आगे उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट करते हुए वक्ताओं की भावनाओं को उनके समक्ष रखूंगा। यह खुशी की बात है कि 200 वर्ष बाद भी लोगों ने पूर्व मुखिया विजय शर्मा द्वारा आयोजित सभा के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं उनके संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए मैं सदा उनके साथ रहूंगा। सभा की अध्यक्षता विजय शर्मा ने की संचालन मुकेश कुमार सिंह ने किया। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने भी देवकीनंदन खत्री रचनाओं के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि माली नगर की धरती धन्य है यहां की उनके खानदान के द्वारा 200 वर्ष बनाई गई मंदिर काफी दार्शनिक है। देवकी बाबू की यादगार में मंदिर परिसर के समीप ही एक उनकी स्टैचू, पुस्तकालय में उनकी रचनाओं को खत्री परिवार द्वारा रखने की बात जो कही गई है वह काफी सराहनीय है। मंचासीन वक्ताओं में जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी पूर्व सांसद अश्वमेध देवी समस्तीपुर मेयर प्रतिनिधि भुवनेश्वर राम उप मेयर राम बालक पासवान राजेंद्र प्रसाद कृषि केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर अनिल त्रिवेदी डॉ वाई रतन भल्ला राशी खत्री धर्मदेव मिश्रा डॉ आनंद प्रकाश शर्मा आदि ने बाबू देवकीनंदन खत्री के संबंध में एक से बढ़कर एक बात बताते हुए कहा कि हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में बाबू खत्री की बहुत बड़ी भूमिका है इसे कभी बुलाया नहीं जा सकता। मलीनगर से लेकर जिला प्रांत, देश ,विदेश, में भी इनकी ख्याति अभी भी अपना एक वजूद रखती है चंद्रकांता सीरियल काफी चली। सभागार में राजकुमार सिंह प्रवीण कन्हैया जितेंद्र ठाकुर पंचायत राज के सरपंच सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here