बाल मजदूरी के विरोध में छात्रों ने निकाला साईकिल रैली

670

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आज़ाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : चाईल्ड लाईन कोलेब्स समस्तीपुर की ओर से आज हाँसा पंचायत स्थित सपनौती दुर्गा स्थान से बाल मजदूरी के विरोध में स्कूल के छात्रों ने साईकिल रैली निकाला गया। जो दुर्गा स्थान से शुरू होकर हाँसा चीमनी चौक से होते हुए सतमलपुर तक पहुंचा और वहां से हाँसा दुर्गा स्थान वापस आकर समाप्त हुआ। जागरूकता रैली में सौरभ कुमार, प्रियांशु कुमार,सोनू कुमार, कार्तिक कुमार, हर्ष कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, सन्नी कुमार, नितेश कुमार, रोशन कुमार,मयंक कुमार, साकेत कुमार,रौशन कुमार,निखिल कुमार,प्रशांत कुमार, राहुल कुमार,अंकित कुमार,रोहन कुमार, अनुराग कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, अंकेश कुमार,राज कुमार आदि ने भाग लिया। जागरूकता साईकिल रैली से पूर्व दुर्गा स्थान के पास हाँसा पंचायत के विभिन्न समुदाय के बच्चों ने आगत अतिथियों का चाईल्ड लाइन का पट्टी हाथों में बांध कर स्वागत किया। इस अवसर पर चाईल्ड लाईन निदेशक अमर दीप कुमार ने बाल सुरक्षा एवं बाल सुरक्षा पर विशेष चर्चा किया। वही वारिसनगर के उप प्रमुख शिव शंकर महतो ने बच्चे को समझाते हुए कहा कि आपलोग पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें और बचपन में मजदूरी करने से परहेज करें। उन्होंने सभी अभीभावको से निवेदन किया कि एक वक्त कम खाएं मगर अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। ईधर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बच्चों से मजदूरी कराता है तो तुरंत चाईल्ड लाईन टीम को सुचित करें ताकि बच्चे को बाल मजदूरी करने से रोका जा सके। मौके पर चाईल्ड लाईन के टीम मेम्बर सोने लाल ठाकुर उर्फ मुन्ना,अजित कुमार,नीतू जोशेफ, अवधेश कुमार, आईसा खातून,ऋशु कुमारी,जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ बॉबी के अलावा वारिसनगर थाना के एसआई इंद्रजीत कुमार पांडेय, धर्मनाथ साह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here