आन बान शान से लहराया मदरसा में तिरंगा

696

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। हर साल कि तरह इस साल भी जामिया मखदुमियां तेगिया मोईन उलूम मखदूम नगर,
रामनगर मदरसा में 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मदरसा के संचालक कारी मो0 मोतीउर्रहमान अशरफी ने तिरंगे झंडे को लहराया और झंडे को सलामी दी। झंडा तोलन के उपरांत उक्त मदरसा के तालिबे इल्म ने राष्ट्र गीत सुनाया। बच्चों के द्वरा गाये हुए गीत सुनकर आसपास के लोग झूम उठे और देश हिंदुस्तान के लिए जमकर नारे बुलंद किए। मौके पर मदरसा के संचालक कारी मोo मोती उर्रहमान अशरफी के अलावा डॉक्टर सगीर अंजुम, मो0 नाजिम, मो0 शहाबुद्दीन, पूर्व मुखिया दिनेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष नागमणी, मो0 पप्पू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here