समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर12 के रामबिलास महतो के छोटे पुत्र आईटीआई के छात्र 21 वर्षीय रमन कुमार 22 जुलाई को जुलाई को अपने घर से टेंपू पकड़ कर अपने कॉलेज मार्कशीट लाने जा रहा था इसी क्रम में बिरसिंहपुर के समीप टेंपो से बाइक सवार ने उसे जबरन उतार लिया। अपहृत छात्र अपने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी कि हमें एक अज्ञात व्यक्ति टेंपो से उतार कर जबरन कहीं और ले जा रहे हैं अपहरणकर्ताओं ने छात्र द्वारा मोबाइल से कहे जाने पर उसके हाथ को मसौर दिया मोबाइल छीन ली। पीड़ित पिता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 12:00 बजे दिन में स्थानीय थाना पहुंचकर इस बाबत की सूचना लिखित देने गए इसी क्रम में थाने के एक सिपाही ने पिता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पिता की पिटाई की। पिता द्वारा दिए गए आवेदन कहा गया है कि पड़ोस के राम प्रसाद सिंह के पुत्र ,सुरेंद्र सिंह के पुत्र कौशल कुमार दूसरे पुत्र प्रिंस कुमार सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के रामदेव महतो के पुत्र राहुल कुमार मेरे पुत्र को अपहरण कर ले गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर गए थाने पर पिता की पुलिस द्वारा पिटाई करने का मामला गर्मजोशी के साथ सड़क जाम के समय सोमवार को पीड़ित परिजनों द्वारा किया गया। जाम की सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष गौतम कुमार दल बल के साथ लोगों को समझाने में लगे रहे जामा स्थल पर लोगों का कहना था कि स्वर्गीय सत्यनारायण महतो के छोटे दमाद राहुल कुमार की अपहरण में सक्रिय भूमिका है पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था। राहुल कुमार की सास राजकुमारी देवी अपहरण के 2 दिन पूर्व पीड़ित परिवार को धमकी भी दी थी। के 3 बड़े भाई राजीव कुमार पत्नी धर्म शिला देवी राजेश कुमार की पत्नी राधा देवी रंजीत कुमार की पत्नी पुष्पा देवी आधी सड़क पर शोकर विलाप कर रही थी मृतक भाई मैं सबसे छोटा और अविवाहित था। कटिहार थाने के थाना अध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि के पोस्टमार्टम के बाद बारसोई थाने में यू डी केस दर्ज की गई। सब को परिजनों को सौंप दिया गया । परिजन सहित ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर बीच से लेकर समूचे धारदार हथियार के निशान थे। सर पर भी चाकू के निशान थे। आक्रोशित लोगों का यह कहना था कि अभिलंब हत्यारे की गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। मृतक के परिजन को उचित मुआवजा मिले। राजस्व अधिकारी विनीता कुमारी सड़क जाम स्थल पर मौजूद थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अग्रसर कार्रवाई जारी है।




















































