बेखौफ अपराधियों ने डिप्टी उप मेयर के पति को गोली मारकर कर दी हत्या।

292

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज)। बेखौफ अपराधियों ने रोसड़ा नगर परिषद के पूर्व डिप्टी मेयर और वर्तमान डिप्टी मेयर के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दरअसल रोसड़ा नगर परिषद की डिप्टी मेयर बबिता देवी के पति अरुण महतो की गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। अरुण महतो रोसड़ा नगर परिषद के पूर्व डिप्टी मेयर भी थे। घटना उस वक्त घाटी जब अरुण महतो रोसड़ा शहर स्थित अपने घर से किसी काम से पैदल ही जा रहे थे तभी लक्ष्मीपुर के पास अपराधियों ने उनके सर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद बाईक सवार अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी रोसड़ा शहर में जैसे ही लोगो को हुई गुस्साए लोग सड़क पर उतर आये और हंगामा करने लगे। शहर की सभी दुकानें बंद कर दी गई है। हत्या की वजह का अबतक पता नही चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। हत्या को लेकर रोसड़ा शहर में काफी तनाव देखा जा रहा है। मृतक के शव के साथ आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया है। मृतक अरुण महतो दो बार रोसड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे जबकि पिछली बार रोसड़ा नगर परिषद के गठन के बाद यह सीट महिला आरक्षित होने पर उनकी पत्नी बबिता देवी डिप्टी मेयर के पद पर निर्वाचित हुई थी। कुछ दिन पहले भी दलसिंहसराय में अरुण महतो पर जानलेवा हमला किया गया था लेकिन उस समय वे बाल – बाल बच गये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here